फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Blacklist non-performing firms and also impose fines.

Bareilly News: काम नहीं करने वाली फर्मों को काली सूची में डालें, जुर्माना भी लगाएं

Sun, 20 Oct 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Blacklist non-performing firms and also impose fines.
बरेली। कार्यादेश जारी होने के बाद भी जिन फर्मों ने काम नहीं कराया है, उनको काली सूची में डालें। जुर्माना भी लगाएं। ऐसी फर्मों को सूचीबद्ध कर विभागीय कार्रवाई को भी आगे बढ़ाया जाए। नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने यह निर्देश संबंधित सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को दिए। उन्होंने शनिवार को कार्यालय परिसर में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अमृत योजना 1.0 के तहत कटघर पार्क का काम भी तेजी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गाें पर गड्ढों को लेकर भी मुख्य अभियंता ने नाराजगी जताई। उन्होंने एसएसपी कार्यालय रोड समेत कई सड़कों का उदाहरण भी दिया। इस सड़कों पर शीघ्र पैचवर्क कराने की हिदायत दी है। साथ ही ऐसी सड़कों का सर्वे कराकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


ठेकेदारों से जवाब तलब करने का निर्देश

सहायक अभियंता शिरीष सिंह के पास 79 कार्य हैं। इनमें से नौ तकनीकी जांच में हैं। 53 का कार्यादेश जारी हो चुका है। इनमें से सिर्फ 30 निर्माण कार्य ही शुरू हुए हैं। 23 कार्य शुरू नहीं कराने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर उनसे वजह पूछने के निर्देश दिए हैं। सहायक अभियंता मुकेश शाक्य के अधीन 78 कार्य हैं। इनमें 15 तकनीकी जांच में हैं। 37 का कार्यादेश जारी हो चुका है और 25 कार्य आरंभ है। 12 कार्य शुरू नहीं कराने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर वजह पूछने के निर्देश दिए हैं। सहायक अभियंता पंकज कुमार रस्तोगी के अधीन 43 कार्य हैं। चार तकनीकी जांच में हैं, जबकि 31 का कार्यादेश जारी हो चुका है। इनमें 28 पर कार्य चल रहा है। तीन कार्य शुरू नहीं कराने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी कर वजह पूछने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


171 में से सिर्फ 13 कार्य प्रगति पर
महापौर कार्यालय से प्रस्तावित 171 में से 32 कार्यों की अब तक फाइल ही नहीं बन सकी है। बाकी 139 में से 116 के एस्टीमेट स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं, सिर्फ 13 कार्य ही प्रगति पर हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार जेई को इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।


--
निर्माण संबंधी कार्याें की समीक्षा बैठक की गई है। अधिकारियों को जल्द कार्य शुरू कराने और उन्हें पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed