{"_id":"64989cbdb9d43f7c7d0ce138","slug":"black-marketing-of-railway-tickets-was-going-on-in-front-of-kotwali-rpf-caught-bareilly-news-c-4-1-191891-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोतवाली के सामने चल रही थी रेल टिकटों की कालाबाजारी, आरपीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोतवाली के सामने चल रही थी रेल टिकटों की कालाबाजारी, आरपीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर कोतवाली के सामने एक दुकान से रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वाले शख्स को आरपीएफ और विशेष जांच शाखा (एसबीआई) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 13,000 रुपये से ज्यादा के टिकट मिले हैं। इससे दो दिन पहले शुक्रवार को शहर के श्यामगंज में और 15 जून को बहेड़ी स्टेशन के गेट पर भी एक-एक आरोपी पकड़ा गया था। बीते 10 दिनों में टिकटों की कालाबाजारी करते हुए तीन मामले पकड़े जा चुके हैं।
फरीदपुर कोतवाली के सामने एसएस कम्यूनिकेशन नाम से मोबाइल फोन के एक्सेसरीज और रीचार्ज की दुकान है। इसे मोहल्ला मिरधान निवासी मोहम्मद साकिब चलाता है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक बिजारणियां ने बताया कि साकिब इस दुकान की आड़ में लंबे समय से रेलवे के टिकटों की कालाबाजारी भी कर रहा था। छापे के दौरान उसके पास से 5,330 रुपये किराये के छह आरक्षित टिकट और 9,231 रुपये के 12 अन्य टिकट मिले। इनमें छह टिकटों पर यात्रा शेष थी। साकिब रेल टिकट बुक कराने के लिए छह ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करता था। मौके से एक लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्शन भी मिला है। आरोपी के खिलाफ रेल एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच एसआई नवन सिंह को सौंपी गई है। हैरत की बात ये है कि इस कालाबाजारी की भनक कोतवाली पुलिस को नहीं लग सकी।