{"_id":"5898a96d4f1c1bc055378861","slug":"black-day-constrained-burnt-railway-copies-of-the-order-of-the-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक डे मनाकर जलाईं रेलवे बोर्ड के आदेश की प्रतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक डे मनाकर जलाईं रेलवे बोर्ड के आदेश की प्रतियां
बरेली
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Black Day constrained burnt railway Copies of the order of the Board
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
रेलवे के संरक्षा कोटि में ग्रेड पे रुपये 4200 और उससे ऊपर के ग्रेडों में कार्यरत सुपरवाइजर को यूनियन पदाधिकारी न बनने के आदेश के विरोध में रेलवे कर्मियों ने आज ब्लैक डे मनाया। इस दौरान कर्मियों ने बांध पर काली पट्टी बांधकर रेलवे बोर्ड के आदेश की प्रतियां भी जलाईं। कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए आदेश को रद्द करने की मांग रह रहे थे।
आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में काफी संख्या में सोमवार को यूनियन के पदाधिकारी और रेलवे कर्मचारी इज्जतनगर मंडल कार्यालय पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां जुलूस निकालकर आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही वर्कशॉप गेट पर रेलवे बोर्ड के आदेश की प्रतियां जलाकर गुस्से का इजहार किया। इस मौके पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे बोर्ड का यह आदेश तुगलकी फरमान है। इस मौके पर सिटी रेलवे के स्टेशन अधीक्षक एके सिंह, बीएन सिंह, राम किशोर, सुरेंद्र सिंह मलिक, बृजपाल, रईस अहमद, सोमनाथ बनर्जी, नीरज सिंह चौहान आदि शामिल रहे। इसके साथ ही डीजल शेड कैंटीन पर भी कर्मचारियों ने सरकार के आदेश के विरोध में प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। इस मौके पर आराम सिंह, प्रदीप कुमार, एनसी पंत आदि मौजूद रहे। उधर, रेलवे जंक्शन पर भी नरमू पदाधिकारियों ने इसका विरोध जताया। काली पट्टी बांधकर काम किया गया। पदाधिकारी सभी विभागों के कक्षों में पहुंचकर आदेश के खिलाफ विरोध जताते नजर आए। स्टेशन मास्टरों ने भी कंधों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए काम किया।