Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJYM leader demanded five lakh rupees in the name of officers and officials

Bareilly News: भाजयुमो नेता ने अफसरों और पदाधिकारियों के नाम पर मांगे पांच लाख रुपये

Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJYM leader demanded five lakh rupees in the name of officers and officials
फरीदपुर (बरेली)। भाजपा युवा मोर्चा फरीदपुर के मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव का एक ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें प्रदीप को मुकदमे से नाम निकलवाने के बदले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पुलिस के उच्च अधिकारियों के नाम पर पांच लाख रुपये मांगते सुना जा सकता है।
विज्ञापन

बरेली निवासी महिला ने एक माह पहले अपने पति के साथ ही भाजयुमो के फरीदपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की कोशिश सहित अन्य गंभीर धाराओं में फरीदपुर थाने में रिपोर्ट कराई थी। पिछले दिनों भी प्रदीप यादव का पीड़ित महिला से गालीगलौज करने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।अब पीड़ित महिला ने एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया है कि भाजयुमो नेता प्रदीप यादव उसके पति से फोन पर बात कर रहा है। इसमें प्रदीप कह रहा है कि मुकदमे से उसका नाम निकलवा दिया जाएगा। इसके बदले में उसे पांच लाख रुपये रिश्वत देनी होगी। उसने पार्टी के वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर महिला के पति से पांच लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बड़े बोल : महिला को ही उल्टा फंसा देंगे
ऑडियो में प्रदीप बढ़-चढ़कर बातें करता सुनाई दे रहा है। प्रदीप कह रहा है कि पार्टी के एक पदाधिकारी के यहां गाड़ी खड़ी करेंगे। वहां से चुपके से गाड़ी लेकर किसी को उठवाने की भी बात कह रहा है। वहीं, पीड़ित महिला को मुकदमे में उल्टा फंसाने की भी बात कह रहा है। पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर एक पत्र और यह ऑडियो वायरल कर प्रदीप व उसके साथियों से बचाने की गुहार लगाई है।


---
जिलाध्यक्ष बोले- मुझसे मतलब नहीं, पार्टी से करेंगे बाहर
भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह पर भी प्रदीप की हरकतों को लेकर कटाक्ष हो रहे हैं। लोग प्रदीप को उनका करीबी बताकर साथ के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। चर्चा यह भी हो रही है कि प्रदीप ऑडियो में जिलाध्यक्ष के तौर पर उन्हीं के बारे में जिक्र कर रहा है। हालांकि आदेश प्रताप सिंह ने इसे नकार दिया। कहा कि प्रदीप युवा मोर्चा की फरीदपुर इकाई से जुड़ा है। उनसे उसका कोई सीधा मतलब नहीं है। उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को प्रदीप को संगठन से बाहर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed