{"_id":"64281f84dcb039585b021083","slug":"bjym-district-president-seriously-injured-due-to-truck-collision-in-pilibhit-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाजयुमो जिलाध्यक्ष गंभीर घायल, बरेली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाजयुमो जिलाध्यक्ष गंभीर घायल, बरेली रेफर
Sat, 01 Apr 2023 05:42 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:42 PM IST
सार
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा भजन गायक भी हैं। शुक्रवार रात वह देवी जागरण से लौट रहे थे, तभी गौहनिया चौराहे के निकट ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर शहर के गौहनिया चौराहे के निकट शुक्रवार रात बाइक से जागरण कार्यक्रम से लौट रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शहर निवासी भाजयुमो जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा भजन गायक भी हैं। शुक्रवार रात निरंजन कुंज कॉलोनी में वह देवी जागरण में गए थे। देर रात करीब एक बजे जिलाध्यक्ष बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहे के निकट उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे जिलाध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन