{"_id":"6649f1aa6c9cd9e8000cb10c","slug":"bjp-woman-leader-and-son-attacked-in-election-rivalry-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चुनावी रंजिश में भाजपा महिला नेता और बेटे पर हमला, दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चुनावी रंजिश में भाजपा महिला नेता और बेटे पर हमला, दुष्कर्म की कोशिश का भी आरोप
Sun, 19 May 2024 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 May 2024 06:03 PM IST
सार
भाजपा महिला नेता के मुताबिक उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा था। इसके चलते पड़ोसी उससे रंजिश मानते हैं। शुक्रवार को आरोपियों ने उन्हें और उनके बेटे को रास्ते में घेर लिया। मारपीट की। महिला ने दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र की एक महिला भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने जब से पार्षदी का चुनाव लड़ा है, उनके ही समाज के लोग उनसे रंजिश मानने लगे हैं। महिला नेता ने धारदार हथियार से हमला और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक बच्चों के पीछे हुए झगड़े में रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
एजाजनगर गौंटिया निवासी महिला भाजपा महानगर इकाई की पदाधिकारी हैं। महिला के मुताबिक उन्होंने पार्षद का चुनाव लड़ा तो पड़ोसी ने चुनाव न लड़ने को दबाव डाला। कहा कि भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ काम कर रही है और मस्जिदें व मदरसे खत्म कर रही है। इसलिए भाजपा से चुनाव मत लड़ो। महिला ने बात को नजरअंदाज कर चुनाव लड़ा। इस बात से रंजिश मानकर शुक्रवार को पड़ोसी ने 20-25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर महिला नेता और उनके बेटे को रास्ते में घेर लिया।
विज्ञापन
निशा ने प्यार की खातिर बदला धर्म: 'इनकार' से शुरू हुई प्रेम कहानी, शहर-शहर भटके प्रेमी युगल, फिर मिला मुकाम
विज्ञापन
भाजपा नेता का आरोप है कि आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोप है कि इन लोगों ने महिला से मोहल्ला छोड़कर जाने को कहा और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। बारादरी थाना प्रभारी अमित पांडेय के मुताबिक महिला के बेटे का हमउम्र बच्चों से झगड़ा हो गया था। महिला के पक्ष से दी गई झगड़े की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी जा चुकी है। दुष्कर्म और जानलेवा हमले का आरोप सही नहीं है।