Ramcharitmanas Vivad: भूपेंद्र सिंह का सवाल- मौर्य का बयान सपा का या व्यक्तिगत, अखिलेश स्पष्ट करें अपना स्टैंड
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर सपा मुखिया को घेरा है। उन्होंने कहा कि मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए कि यह बयान सपा का है या व्यक्तिगत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वामी प्रसाद मौर्य के धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर दिए बयान को लेकर भाजपा समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को विक्षिप्त आदमी बताया। उन्होंने सपा मुखिया को घेरते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
मीडिया से मुखातिब होते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भगवान राम या रामचरितमानस के प्रति करोड़ों लोगों की आस्था है। स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह बयान कोई विक्षिप्त आदमी ही दे सकता है। समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव को इस बयान पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए कि यह स्वामी प्रसाद मौर्य का व्यक्तिगत बयान है या पार्टी का बयान है।
सपा सरकार पर साधा निशाना
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में निहत्थे कार सेवकों पर गोली चलाई गई। नरसंहार हुआ। उस समय समाजवादी पार्टी की ही सरकार थी। मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे। मठ मंदिरों पर आतंकी हमले हुए। इन हमलों में जो लोग शामिल थे, तत्कालीन सपा सरकार उन लोगों के मुकदमे वापस करने में लगी थी। न्यायपालिका की सजगता के कारण मुकदमे वापस नहीं हो पाए। जब-जब सपा की सरकार आई है, हमारे धार्मिक आयोजनों को बाधित करने का कार्य किया गया।
विधान परिषद चुनाव को लेकर की बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधान परिषद की पांच सीटों के लिए मतदान होना है। भाजपा ने पांचों सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। विधान परिषद को लेकर भाजपा ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। उन्होंने पांचों सीटों पर जीत का दावा किया। बरेली मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई है। बैठक में चुनाव को लेकर मंथन हुआ। पदाधिकारियों को चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर बढ़ते भारत का ग्रोथ इंजन के रूप काम कर रहा है।
नगर निकाय चुनाव पर यह कहा
नगर निकाय चुनाव पर कहा कि प्रदेश सरकार ने कोर्ट के आदेश पर आयोग का गठन किया है। इसके आधार पर पिछड़े वर्ग की आबादी के सर्वे का काम जारी है। कोर्ट ने तीन महीने में निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया है। जैसे ही आयोग की रिपोर्ट आएगी। सरकार चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी। जैसे ही निकाय चुनाव की घोषणा होगी, भाजपा प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर देगी। हमारी सरकार ने नगर निकाय से जुड़े काम किए हैं। इसके आधार भाजपा बड़ी जीत हासिल करेगी।