फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP State President Swatantra Dev Singh says Naxalism imprinted on peasant movement in Punjab farmers protest

पंजाब में किसान आंदोलन पर नक्सलवाद की छाप, स्वतंत्र देव सिंह बोले-आंदोलन की आड़ में गुंडों को संरक्षण दे रही है सरकार

Mon, 14 Dec 2020 10:57 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP State President Swatantra Dev Singh says Naxalism imprinted on peasant movement in Punjab farmers protest
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंजाब से एक षडयंत्र के तहत किसान आंदोलन शुरू किया गया है। जिस तरह पंजाब में इस आंदोलन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370, आतंकवादियों को रिहा करने और नागरिकता कानून जैसे मुद्दे उठ रहे हैं, उससे इस आंदोलन पर नक्सलवाद की छाप साफ दिख रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुद पंजाब सरकार भी गुंडों को संरक्षण दे रही है, इसीलिए उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का कोई असर नहीं है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को आईएमए हॉल में पार्टी की समीक्षा बैठक के बीच आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन के साथ कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी विरोधी दलों को घेरा। सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी में कभी खुलेआम गुंडे एके 47 लेकर घूमते थे लेकिन अब वे जेल में हैं और उनके घरों पर बुलडोजर चला दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस हमेशा झूठों के आधार पर झूठ बोलने की व्यूह रचना करती रही है। इतने समय कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद खेती को उद्योग का दर्जा देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी कीमत पर किसानों की स्वतंत्रता से खिलवाड़ नहीं होने देगी। 
 

उन्होंने कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में बनाए गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर उन्हें इसकी जानकारी दे रहे हैं। प्रदेश में किसानों की रैलियां भी की जा रही हैं। 

पहले तो प्रदेश में किसानों को यूरिया के लिए भी लाठियां खानी पड़ती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बंगाल में पार्टी की जीत को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed