फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary said Congress has history of insulting the army

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- सेना का अपमान करती रही है कांग्रेस, जाति के नाम पर बांटने का चल रहा षड्यंत्र

Mon, 26 May 2025 08:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 May 2025 08:10 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेना का अपमान करती है। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों को खत्म करने का काम किया है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। लेकिन सेना को जाति के नाम पर बांटने का जो षड्यंत्र चल रहा है, यह सबके लिए असहज है। 

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary said Congress has history of insulting the army
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सेना को जाति के नाम पर बांटने का षड्यंत्र चल रहा है। यह सभी के लिए असहज है। यह पहली बार नहीं है। सेना का अपमान करना कांग्रेस के इतिहास में है। सोमवार को बरेली में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


एक सवाल के जबाव में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद हमारी सेना ने पूरी ताकत से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने दुश्मनों को ढूंढ ढूंढकर मारा। हमारी सेना हमारी ताकत है। कांग्रेस का तो इतिहास रहा है, वह सेना का अपमान करती रही है। सेना को जाति के नाम बांटना एक षड्यंत्र है। सेना 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 'घरवालों से जान का खतरा': दूसरे समुदाय के प्रेमी से विवाह करने पर मुसीबत में युवती, वीडियो में बताई कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में अपने 11 साल पूरे कर रही है। गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए अभियान की शुरुआत की है। हम घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि मोदी सरकार ने देश और जनहित में क्या-क्या काम किए। भाजपा ने 1988 के अधिवेशन में तय किया था अयोध्या में पावन मंदिर का निर्माण करेंगे और मंदिर का निर्माण अयोध्या में हुआ। 

Trending Videos

प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
भूपेंद्र चौधरी ने आईएमए हॉल में महानगर भाजपा द्वारा आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की जीवन यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस बीच बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौड़, सांसद छत्रपाल गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

अहिल्याबाई ने तैयार की थी महिलाओं की बटालियन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल शासक के रूप में सफल रहीं। उन्होंने 500 महिलाओं की एक बटालियन तैयार की। यह महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य था। उनकी 300वीं जयंती को भाजपा इस साल भव्य तरीके से मना रही है। 31 मई तक स्मृति अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं को भी अहिल्याबाई के जीवन से सीखना चाहिए। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed