भाजपा ने महानगर अध्यक्ष बदले: शाहजहांपुर में शिल्पी को मिली जिम्मेदारी, बरेली में अधीर सक्सेना को कमान
आंवला को छोड़कर बरेली मंडल के बाकी चारों जिलाध्यक्षों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पवन शर्मा को एक बार फिर बरेली जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महानगर पद से डॉ. केएम अरोरा को हटाकर उनकी जगह अधीर सक्सेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने शुक्रवार को नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। बरेली में जातीय समीकरणों को साधते हुए भाजपा ने अधीर सक्सेना को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इनसे पहले डॉ. केएम अरोरा महानगर अध्यक्ष थे। वहीं जिलाध्यक्ष पद के लिए पवन शर्मा पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। उन्हें फिर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। आंवला के जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव हुआ है। भाजपा ने आदेश प्रताप सिंह को आंवला जिलाध्यक्ष बनाया है। वीरपाल सिंह को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
शाहजहांपुर महानगर में शिल्पी को मौका
शाहजहांपुर में पुराने अध्यक्ष केसी मिश्रा पर फिर से संगठन ने भरोसा जताते हुए जिम्मेदारी दी है, जबकि महानगर के अध्यक्ष अरुण गुप्ता को हटाते हुए उनकी जगह पर शिल्पी गुप्ता को मौका दिया गया है। 20 साल में पहली बार किसी महिला को महानगर की जिम्मेदारी दी गईं है। शिल्पी गुप्ता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनकी नियुक्ति ने सभी को चौंका दिया है।
पीलीभीत-बदायूं में बदलाव नहीं
पीलीभीत में संजीव प्रताप सिंह को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनाया गया है। युवा वर्ग पर अच्छी पकड़ रखने वाले संजीव प्रताप मझोला के रहने वाले हैं। उधर, बदायूं में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया है। राजीव गुप्ता को फिर से बदायूं जिलाध्यक्ष बनाया गया है। लखीमपुर खीरी में सुनील सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर बरकरार रहेंगे।