फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp,political,industrial area,bareilly,rubber factory

रबर फैक्टरी की जमीन पर औद्योगिक हब बन जाए तो जिले की सूरत बदल जाएगी

Sat, 30 Apr 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
bjp,political,industrial area,bareilly,rubber factory
बरेली। कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को बरेली पहुंचे औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के सामने सांसद और विधायकों ने विकास का खाका रखा। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि रबर फैक्टरी की 1300 एकड़ जमीन पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू हो जाए तो जिले की सूरत बदल जाएगी। फैक्टरी की जमीन पर औद्योगिक हब विकसित करने के लिए उन्होंने सरकार को पहले भी पत्र लिखे हैं। फिर से पत्र लिखेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव को वह आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के दौरान सांसद संतोष गंगवार ने उनसे विकास कार्यों पर चर्चा की। कहा, रबर फैक्टरी की 1300 एकड़ जमीन पर औद्योगिक हब विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अपैक्षित प्रगति नहीं हो पा रही है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सिटी श्मशान भूमि क्रॉसिंग पर अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है। रेलवे ने कहा था कि उनके पास जमीन नहीं है। यदि पीडब्ल्यूडी पांच से छह मीटर जमीन दे दे तो अंडरपास बन जाएगा। लिहाजा पीडब्ल्यूडी को जमीन देने का आदेश दें। इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट नहीं रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दे दिए हैं। विधायक संजीव ने सुभाषनगर पुलिया के ऊपर ओवरब्रिज का मुद्दा भी उठाया। कहा, स्मार्ट सिटी से यह मंजूर हो गया है। पीडब्ल्यूडी अपने हिस्से का पैसा दे दे तो काम शुरू हो जाएगा। इस पर भी मंत्रियों ने हामी भरी।
विज्ञापन

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि 300 बेड के अस्पताल का प्रयोग कोविड सेंटर के रूप में हो रहा है। इसे अब स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाए, क्योंकि इसका प्रयोग अब अस्पताल के ही रूप में होना चाहिए ताकि अन्य मरीजों को भी लाभ मिल सके। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वह इसके लिए संबंधित विभाग को निर्देश देंगे। इसी तरह मेयर उमेश गौतम, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, वरिष्ठ नेता आदेश प्रताप सिंह, अधीर सक्सेना, सुधीश पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, उपाध्यक्ष नेमचंद मौर्य, नितिन भाटिया, मनीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष आंवला वीर सिंह आदि ने भी प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्रियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी के फोटो खींचकर वायरल किए, दर्ज रिपोर्ट वापस हो
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष परवेज मियां ने प्रभारी मंत्री नंद गोपाल और पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह को पत्र दिया। कहा, कुतुबखाना के एक बिजली अफसर ने सीढ़ी लगाकर उनके घर के बिजली कनेक्शन का फोटा खींचा। यही नहीं उन फोटो को सोशल मीडिया में वायरल किया। साथ ही बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जबकि घर में कोई नहीं था और न ही उन्होंने कभी बिजली चोरी की। इसलिए दर्ज मुकदमा वापस कराएं और बिजली अधिकारी पर कार्रवाई करें।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ने चोरी हुई कार बरामद कराने को कहा
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एडवोकेट दिनेश कुमार सूर्य ने प्रभारी मंत्री को पत्र दिया है। कहा, उनकी कार थाना इज्जतनगर क्षेत्र से 18 अप्रैल को चोरी हुई थी। इस मामले की रिपोर्ट लिखवाने के लिए वन मंत्री से सिफारिश करवाई। तमाम प्रयास किए गए लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए अधिकारियों को निर्देश दें कि गाड़ी बरामद करवाएं और चोरों के खिलाफ कार्रवाई हो।

संघ कार्यालय पहुंचे मंत्री
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से मिलने कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, मंत्री बृजेश सिंह, मंत्री नरेंद्र कश्यप शाम को पहुंचे। मंत्रियों ने विभाग प्रचारक ओमवीर सिंह कहा कि उनकी इच्छा थी कि संघ कार्यालय आएं और उनसे मुलाकात करें। यह मुलाकात लगभग 15 मिनट की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed