फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLA Pappu Bhartauls daughter Sakshi Mishra writes to Akhilesh Yadav asking for appointment

सपा में शामिल हो सकती हैं भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा, अखिलेश यादव को लिखा पत्र

Tue, 25 Aug 2020 05:07 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 25 Aug 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Pappu Bhartauls daughter Sakshi Mishra writes to Akhilesh Yadav asking for appointment
पति अजितेश के साथ साक्षी - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार फिर चर्चा में है। पिता के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह करके सुर्खियों में आई साक्षी ने अब राजनीति में कदम बढ़ाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


हाल ही में साक्षी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर उनसे मिलने का समय मांगा है। साक्षी ने कहा है कि सपा ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव के काम करती है। बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यकाल शानदार रहा है।
विज्ञापन


बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी ने करीब साल भर पहले परिवार के खिलाफ जाकर प्रेमी अजितेश से शादी कर ली थी। इसी महीने साक्षी ने एक बेटे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामकर राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि साक्षी जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण करती नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed