फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP MLA Baburam Paswan met Chinmayanand In Shahjahanpur Jail

चिन्मयानंद से मिले भाजपा विधायक, जेल अधीक्षक से की इलाज के लिए KGMC भेजने की वकालत

Mon, 14 Oct 2019 11:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Oct 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Baburam Paswan met Chinmayanand In Shahjahanpur Jail
फाइल फोटो
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद बीमारी के बहाने बाहर निकलने की पूरी जद्दोजहद कर रहे हैं। सोमवार को पूरनपुर से भाजपा विधायक बाबूराम पासवान उनकी पैरवी में जेल अधीक्षक से मिले और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चिन्मयानंद को केजीएमसी भिजवाने को कहा। 
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने चिन्मयानंद का स्वास्थ्य सामान्य बताते हुए उन्हें लखनऊ ले जाने की आवश्यकता से इनकार कर दिया। इससे पहले उन्होंने चिन्मयानंद से भी मुलाकात की और उनका हाल जाना। इस दौरान उनके साथ में सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह और चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह भी थे।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे जेल पहुंचे भाजपा विधायक ने 15 मिनट तक चिन्मयानंद से मुलाकात की। बाद में विधायक ने जेल अधीक्षक राकेश कुमार से चिन्मयानंद की बीमारी को लेकर बात की। उन्होंने जेल अधीक्षक से चिन्मयानंद को इलाज के लिए केजीएमसी भिजवाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चिन्मयानंद की दूसरी आंख क्रोनिक डर्मेटाइटिस के कारण खराब हो रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के कारण दूसरी आंख की रोशनी जाने का खतरा बढ़ गया है। केजीएमसी के डॉक्टरों ने आंखों के इलाज के लिए 16 अक्तूबर की तारीख तय कर रखी है। 
 

जेल से मुलाकात के बाद विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि न्यायालय ने चिन्मयानंद के इलाज के लिए जेल प्रशासन को स्वविवेक से निर्णय लेने का आदेश दिया है। ऐसी स्थिति में जेल प्रशासन को चिन्मयानंद के इलाज की व्यवस्था अतिशीघ्र सुनिश्चित करनी चाहिए। 

छात्रा और उसके तीन दोस्तों से नहीं मिलने पहुंचा कोई
चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मामले में जेल में बंद दुष्कर्म पीड़ित छात्रा और उसके तीन दोस्त सचिन, संजय, विक्रम से सोमवार को मुलाकात करने के लिए कोई नहीं पहुंचा। हालांकि इन लोगों के परिजन जेल में मुलाकात के लिए पहुंचते रहे हैं।

अभी चिन्मयानंद का स्वास्थ्य सामान्य है, डॉक्टर के परामर्श से पुरानी बीमारियों की दवा ले रहे हैं। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए केजीएमसी नहीं भेजा जा रहा है। यदि स्वास्थ्य में गड़बड़ी हुई तब देखा जाएगा।
- राकेश कुमार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed