फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP make master plan on completion of nine years of Modi government

UP News: मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने तैयार की महायोजना, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

Thu, 18 May 2023 07:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 May 2023 07:53 PM IST
सार

बरेली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने तीन सत्रों में बैठक ली। इसमें भाजपा सांसदों, विधायक और पदाधिकारियों को महायोजना की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
BJP make master plan on completion of nine years of Modi government
बरेली में हुई भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा ने महायोजना तैयार की है। पूरे प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। बृहस्पतिवार को बरेली के नैनीताल रोड स्थित एक होटल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ब्रजक्षेत्र की बैठक कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस पर सभी कार्यकर्ता गंभीरता से जुटें। इसकी रिपोर्ट प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन तक जाएगी। इन अभियानों की सफलता सांसदों के रिपोर्ट कार्ड में भी शामिल होगी।

विज्ञापन


30 मई को इस अभियान का शुभारंभ रैली के साथ होगा। जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विशेष कार्यक्रमों के जरिये केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। हर लोकसभा क्षेत्र में दो राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को इस अभियान का प्रभारी बनाया जाएगा। वह इसकी रिपोर्ट प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेंगे। रैलियों में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक के अलावा राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के बड़े नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन

गिनाए जाएंगे विकास कार्य

लोकसभा स्तर पर प्रेसवार्ता कर सांसद अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को बताएंगे। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिये ऐसे लोगों को जोड़ने का प्रयास होगा जो अब तक भाजपा से जुड़े नहीं हैं। सोशल मीडिया पर जिनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है, उन्हें अपने साथ जोड़कर पार्टी एक सम्मेलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

व्यापारी सम्मेलन, पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त जनसभा व अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालेंगे और पार्टी मुख्यालय को भेजेंगे। जिले में जहां भी विकास कार्य हुए हैं, वहां मौके पर जाकर लोगों को दिखाना है कि सरकार ने क्या काम किया है।

असल में काम होना चाहिए, खानापूरी नहीं : सुनील बंसल

राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि इन अभियानों में असल में काम होना है। कहीं भी कोई खानापूरी नहीं होनी चाहिए। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़कर उनसे संवाद करना है। यह नहीं होना चाहिए कि हमारे नेता बोलें और सामने हमारे ही कार्यकर्ता उसे सुनें। ईमानदारी से जनता तक पहुंचना और उन तक अपनी बात पहुंचाना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए।

हमने सभी संकल्प पूरे किए : भूपेंद्र सिंह चौधरी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विशेष अभियान के तहत हमें हर मतदाता तक पहुंचना है। उन्हें बताना है कि मोदी-योगी सरकार ने चुनाव में जो संकल्प लिए थे, उन्हें पूरा किया है। हमने धारा 370 हटाई है। काशी विश्वनाथ का भव्य कॉरिडोर बनाया है। राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। तीन तलाक को हटाया। शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को बेहतर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed