फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP legislator refuses allegation of risk of life of his daughter on her love marriage Bareilly

प्रेम विवाह के बाद बेटी के आरोपों को विधायक ने नकारा, बोले- उसे निर्णय लेने का अधिकार

Thu, 11 Jul 2019 11:23 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 11 Jul 2019 11:23 PM IST
सार

-भाजपा विधायक बोले- बेटी बालिग है, उसे निर्णय लेने का अधिकार 

विज्ञापन
BJP legislator refuses allegation of risk of life of his daughter on her love marriage Bareilly
इलाहाबाद हाईकोर्ट (फाइल फोटो)

विस्तार

लव मैरिज करने के बाद भाजपा विधायक राजेश मिश्रा (पप्पू भरतौल) की बेटी ने पिता, भाई और एक समर्थक से जान का खतरा जताते हुए वीडियो जारी किया है। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट भी दायर की है।

विज्ञापन


इधर, भाजपा विधायक ने बेटी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि बेटी बालिग है। उसे अपने फैसले लेने का हक है। उन्होंने या परिवार के किसी सदस्य ने किसी को भी जान से मारने की धमकी नहीं दी है। 
विज्ञापन


हाल ही में भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी ने युवक अभितेश से लव मैरिज की है। अपनी पसंद के युवक से शादी के बाद विधायक की बेटी ने अपने पिता, भाई और एक समर्थक से जान का खतरा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका वीडियो भी जारी किया है। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट भी दायर की है। वहीं, बेटी के आरोपों पर बिथरी चैनपुर के विधायक ने लिखित बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया में जो कुछ चल रहा है, वह सब निराधार है।


किसी को भी जान से मारने की धमकी नहीं दी गई है। वह और उनका परिवार अपने काम में व्यस्त है। वह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान चला रहे हैं। उनकी ओर से किसी को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed