फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader's nephew sent to jail, search for brothers

Bareilly News: भाजपा नेता के भतीजे को भेजा जेल, भाइयों की तलाश

Sun, 22 Dec 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's nephew sent to jail, search for brothers
बरेली। जोगी नवादा में महिला वकील के परिवार पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी सौरभ राठौर को बारादरी पुलिस ने जेल भेज दिया। सौरभ इलाके में रहने वाले भाजपा नेता का भतीजा है। उसके तार उत्तराखंड की एक मंत्री से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन

सौरभ राठौर जोगी नवादा क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर का निवासी है। उसे पुलिस ने तीन दिन पहले गिरफ्तार किया था। तब से उससे पूछताछ की जा रही थी। फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने में दिक्कत आ रही थी। अब 99 बीघा ग्राउंड के पास से सौरभ की गिरफ्तारी दिखाई गई है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे की बरामदगी भी दिखाई है।
विज्ञापन

सौरभ से पुलिस ने घटना में शामिल और लोगों के बारे में जानकारी दी है। उसका भाई टिंकू राठौर भी बरेली में ही बताया जा रहा है। जल्दी ही पुलिस टिंकू की भी गिरफ्तारी कर सकती है। हालांकि, टिंकू भी अपने भाई की तरह वकील के जरिये सरेंडर करने की तैयारी में है। बारादरी पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता के जरिये आरोपियों के तार उत्तराखंड की एक मंत्री से जुड़े होने को भी इसकी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपियों के नाम बाहर, एक का बढ़ाया
शाम के वक्त जोगी नवादा चावल मंडी में आरोपियों ने महिला वकील रीना सिंह के पति व ससुराल वालों पर फायरिंग की थी। लाठी-डंडों से भी हमला किया था। इसमें वकील के पति समेत कई लोग घायल हो गए थे। तब रीना सिंह ने 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई। इसमें कई अज्ञात भी शामिल थे। इनमें से गोपाल मिश्रा और अमित राठौर ने अधिकारियों को पत्र देकर खुद को इस घटनाक्रम से अलग बताया था। सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से जांच की गई तो उनका दावा सही निकला। फिर इनके नाम मुकदमे से हटा दिए गए। वहीं, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रिंस पटेल नाम के आरोपी की घटना में संलिप्तता पाई गई। उसका नाम केस में शामिल किया गया है। बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि विवेचना में और भी लोगों के नाम फोटो व वीडियो देखकर खोले जा रहे हैं। सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed