{"_id":"5d2106298ebc3e6cb713b75a","slug":"bjp-leaders-injured-in-accident-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से लौट रहे भाजपा नेताओं की बोलेरो ट्रक से टकराई, आठ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से लौट रहे भाजपा नेताओं की बोलेरो ट्रक से टकराई, आठ जख्मी
Sun, 07 Jul 2019 05:17 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत (बरेली)
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत (बरेली)
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 07 Jul 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
हादसे में भाजपा नेता जख्मी
- फोटो : Social Media
लखनऊ से भाजपा की बैठक में भाग लेकर शुक्रवार की रात लौट रहे पार्टी नेताओं की बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में भाजपा के क्षेत्रीय सदस्य आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह, सुप्रोदी जोशी सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसा असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार रात ढाई बजे हुआ। आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध ने बताया कि लखनऊ में शुक्रवार को पार्टी की बैठक थी। बैठक में भाग लेकर वह बोलेरो से लौट रहे थे। गाड़ी में उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कर्मजीत सिंह, सुप्रोदी जोशी सहित आठ लोग थे। बोलेरो आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध खुद चला रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बोलेरो ट्रक से टकरा गई। सभी लोग घायल हो गए। हादसे में घायल भाजपा नेताओं को सीएचसी लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन