{"_id":"5d8213048ebc3e01416b2b04","slug":"bjp-leader-swami-prasad-maurya-targets-opposition-in-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान- विपक्षियों ने छोड़े सांड, सड़कों पर लोगों की ले रहे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेता का अजीबोगरीब बयान- विपक्षियों ने छोड़े सांड, सड़कों पर लोगों की ले रहे जान
Wed, 18 Sep 2019 04:50 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 18 Sep 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत जनपद के प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक प्रेसवार्ता में अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने ये बयान तब दिया जो जब वो केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिना रहे थे। इस दौरान उन्होंने सबका साथ सबका विकास नारे की तर्ज पर काम किए जाने का दावा भी किया।
विज्ञापन
मीडिया कर्मियों ने कई मुद्दों पर प्रभारी मंत्री से सवाल किए, इन्हीं सवालों में जब सड़कों पर घूम रहे आवार सांड का मुद्दा उठा तो वह हस्यास्पद बयान दे गए। उन्होंने कहा कि लोगों की जान लेने वाले ये सांड विपक्षियों के छोड़ हुए है। पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि जहानाबाद के अमरगंज में खेत पर गए 55 वर्षीय किसान श्यामबहादुर की बुधवार को सांड के हमले में जान चली गई थी। इसी को लेकर ये सवाल प्रभारी मंत्री से पूछा गया था।
विज्ञापन