फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP Leader says crores of rupees were looted in the name of Waqf administration should investigate

Bareilly: भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बोले- वक्फ संपत्तियां बन गईं लूट का अड्डा, नए बिल से बढ़ेगी निगरानी

Thu, 03 Apr 2025 05:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 05:06 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के नाम पर विपक्ष भ्रांतियां फैला रहा है। विपक्ष, मुसलमानों में शिक्षा के अभाव का फायदा उठा रहा है और उन्हें बरगला रहा है।

विज्ञापन
BJP Leader says crores of rupees were looted in the name of Waqf administration should investigate
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि वक्फ संपत्तियां लूट का अड्डा बन गई हैं। बरेली में भी वक्फ संपत्तियों को खुर्द-बुर्द कर करोड़ों की लूट-खसोट हुई है। वक्फ संशोधन विधेयक से इन पर निगरानी बढ़ेगी और उनका इस्तेमाल गरीबों की भलाई के लिए हो सकेगा। बीते वर्षों में हुई लूट-खसोट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कोर्ट और प्रशासन इसकी जांच कराए तो पूरी हकीकत सामने आ जाएगी।

विज्ञापन


रामपुर गार्डन स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष भ्रांतियां फैला रहा है। जिस शोषित वर्ग के लिए वक्फ बोर्ड का गठन हुआ, उनके लिए अब तक क्या किया गया? ईसाई समाज, काफी मुस्लिम भी इस विधेयक के पक्ष में हैं। खूब समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री भी आश्वस्त होकर विदेश यात्रा पर चले गए। विपक्षी पार्टियां मुसलमानों को बरगला रही हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मुझे छूना नहीं...मैं किसी और की': सुहागरात पर बीवी की बात सुन शौहर के उड़े होश, पुलिस से बोला- मुझे बचा लें
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि इस विधेयक से सरकार किसी के धार्मिक मामलों में दखल नहीं  दे रही। लोगों को डीएम क  का हिसाब-किताब कोई तो देखेगा। डीएम अब भी सभी जमीन विवादों का निपटारा करने के लिए सुनवाई करता है। वक्फ संपत्तियों के मामले में इसमें क्या गलत है?

तौकीर रजा के बयान पर बोले, मत कबूल करें 
भाजपा नेता ने मौलाना तौकीर रजा के बयान पर कहा कि वे वक्फ संशोधन विधेयक को मत कबूल करें। जनता जानती है कि उन्होंने उनके लिए क्या किया? उनके पूर्वजों को दोनों धर्मों के लोग पूजते थे। अब वह बांटने के काम में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed