{"_id":"65deb76c09ff9f03160d7ba6","slug":"bjp-leader-s-car-hit-by-overloaded-truck-in-bareilly-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा नेता की कार को ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा नेता की कार को ओवरलोड ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
Wed, 28 Feb 2024 11:10 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:10 AM IST
सार
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री यतिन भाटिया मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान पर जा रहे थे, तभी ओवरलोड ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में भाजपा नेता बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में भाजपा नेता यतिन भाटिया की कार को एक ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को बुलाकर ट्रक सीज करा दिया।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी यतिन भाटिया ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे वह घर से प्रतिष्ठान की ओर जा रहे थे। अचानक ओवरलोड ट्रक उनकी गाड़ी की ओर आ गया। उन्होंने गाड़ी मोड़ दी तो हल्की सी साइड लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम व एसएसपी से नो एंट्री में ट्रक घुसने की शिकायत की। ट्रक में बालू भरा था। मौके पर एआरटीओ व खनन अधिकारी आ गए। मॉडल टाउन चौकी पुलिस के साथ अधिकारियों ने ट्रक को सीज कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि ओवरलोड ट्रक में ड्राइवर अचानक ब्रेक नहीं लगा सका था।
विज्ञापन