फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP Leader Accused of Molesting Woman Arrested Sent to Jail in Bareilly

Bareilly News: महिला से छेड़खानी का आरोपी भाजपा नेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल; कार सीज

Thu, 07 May 2026 05:51 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 07 May 2026 05:51 AM IST
सार

बरेली में कार सवार भाजपा नेता ने सरेराह महिला से छेड़खानी की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने बुधवार को भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
BJP Leader Accused of Molesting Woman Arrested Sent to Jail in Bareilly
आरोपी भाजपा नेता ईशान - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारीनगर का रहने वाला भाजपा नेता व दवा व्यापारी ईशान सक्सेना उर्फ ईशू को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एक महिला ने छेड़खानी करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


ईशान की फेसबुक प्रोफाइल भाजपा के बड़े नेताओं के साथ फोटो से भरी पड़ी है। महिला का आरोप है कि ईशान अक्सर उसका पीछा कर छेड़खानी करता था। उससे कई हजार रुपये ले चुका है और अब लाखों रुपये की रंगदारी मांग रहा है। सोमवार को वह बरेली कॉलेज के पास से गुजर रही थी, तभी वह कार से पहुंचा। उसे रोककर छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


आरोपी की कार सीज 
भाजपा के बड़े नेताओं के साथ करीबी बताकर ईशान लोगों पर रौब गांठता है। कई लोगों से वह रंगदारी वसूल चुका है। भाजपा की ओर से ईशान के संबंध में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। उसके फेसबुक अकाउंट पर पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा और उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल लिखा है। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी कार को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed