फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP IT Cell District Convener beaten with the butt of a pistol

Bareilly News: भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक को तमंचे की बट से पीटा

Fri, 30 Aug 2024 07:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
BJP IT Cell District Convener beaten with the butt of a pistol
मुकदमे में गवाही देने पर किया हमला, बेटा भी घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक मढ़ीनाथ निवासी दिनेश कुमार सक्सेना पर दबंगों ने तमंचे की बट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता और पुत्र गंभीर रूप से हुए घायल हो गए। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस दबिश दे रही है।

संतोषी माता मंदिर रोड निवासी दिनेश कुमार सक्सेना ने सुभाषनगर थाना प्रभारी को बताया कि वह भाजपा आईटी सेल संयोजक हैं। पड़ोस में रहने वाले राजा, रवि और बुद्धपाल ने उसके पिता महेश चंद्र सक्सेना और भाई की पांच 5 मई 2021 को पिटाई की थी। इसमें सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी मुकदमे में 20 अगस्त को उनके पिता ने न्यायालय में गवाही दी थी। इस रंजिश को लेकर बृहस्पतिवार दोपहर जब वह अपने घर के पास गली में जा रहे थे तो राजा, रवि, बुद्धपाल और तीन अज्ञात लोगों ने उन पर लोहे की रॉड व तमंचे की वट से हमला कर दिया।
विज्ञापन

वह जान बचाने को अपने घर में घुसे तो आरोपी भी घर में घुस आए। उनके पिता महेश सक्सेना को भी बुरी तरह पीटा। पड़ोसियों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी उनका मोबाइल और जेब से एक हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी सतीश कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed