{"_id":"68041482d124cb4c120c7077","slug":"bjp-is-fulfilling-the-unfulfilled-dreams-of-baba-saheb-ambedkar-swatantra-dev-bareilly-news-c-4-bly1015-622254-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब आंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरे कर रही भाजपा : स्वतंत्र देव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब आंबेडकर के अधूरे सपनों को पूरे कर रही भाजपा : स्वतंत्र देव
विज्ञापन
बरेली। दलित परिवार में जन्म लेकर सामाजिक, आर्थिक कठिनाई के बावजूद बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपना जीवन सामाजिक समानता, मानवाधिकार के लिए समर्पित किया। उनके अधूरे सपनों को अब भाजपा पूरा कर रही है। शनिवार को सिद्धिविनायक कॉलेज के ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा आयोजित संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान व जिला गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान ये बातें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहीं।
इस दौरान बड़ी संख्या में अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर सिर्फ एक नाम ही नहीं एक मिशन और संकल्प हैं। भाजपा बाबा साहब से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र का विकास कर रही है।
इस दौरान प्रदेश मंत्री डीपी भारती, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, मेघनाथ सिंह कठेरिया, चौधरी देवेंद्र सिंह, अंकित माहेश्वरी व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो