{"_id":"5850538d4f1c1bf05c64a0ce","slug":"bjp-government-in-uttarakhand-koshiyari","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में इस बार भाजपा सरकार : कोश्यारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में इस बार भाजपा सरकार : कोश्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP government in Uttarakhand: Koshiyari
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हरीश रावत सरकार हताशा में काम कर रही है। जनता का कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने बूते सरकार बनाएगी।
पीलीभीत में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कालाधन पर अंकुश लगाना विपक्ष पर भारी पड़ता जा रहा है। कांग्रेस सरकार में काली कमाई करने वाले हावी हुए थे। जब ब्लैक मनी रोकने के लिए 1000 और 500 के नोट बंद हुए तो उनको परेशानी हो गई। उन्होंने कहा कि यह नोट बंदी नहीं बल्कि नोट बदली है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार बेनकाब हो चुकी है। दस विधायक पहले से ही अलग हो चुके हैं। मौजूदा सरकार के प्रति रुझान पब्लिक का रुझान नहीं है।
उत्तराखंड में पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंनें कहा कि पार्टी और विधान मंडल दल ही इसका फैसला लेती है। हमारा मकसद तो भाजपा को बहुमत दिलाना है। इससे पहले उत्तरायणी जनकल्याण समिति के देवेंद्र जोशी, एनडी पांडे, भुवन पांडे, भाजपा नेता सुरेश राठौर, विनोद कुमार आदि ने उनका स्वागत किया।