फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP declared Chhatrapal Singh Gangwar as candidate from Bareilly Lok Sabha seat

लोकसभा चुनाव: बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट कटा, भाजपा ने छत्रपाल सिंह को बनाया प्रत्याशी

Sun, 24 Mar 2024 10:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Mar 2024 10:34 PM IST
सार

भाजपा ने बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट कट गया है। 

विज्ञापन
BJP declared Chhatrapal Singh Gangwar as candidate from Bareilly Lok Sabha seat
भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट कट गया है। उनकी जगह इस बार भाजपा ने छत्रपाल सिंह गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। छत्रपाल सिंह बहेड़ी से विधायक रह चुके हैं। माना जा रहा है कि 75 प्लस के फैक्टर के कारण संतोष गंगवार का टिकट कटा है।
विज्ञापन


कुर्मी वोट बैंक को साधने की कवायद 
बरेली संसदीय क्षेत्र में कुर्मी वोट बड़ी संख्या में हैं। संतोष गंगवार के स्थान पर छत्रपाल सिंह को लाकर कुर्मी वोट बैंक को अपने पाले में साधने की कवायद की है। छत्रपाल संतोष गंगवार को अपना राजनैतिक गुरु मानते हैं। दोनों नेता एक ही बरादरी से आते हैं।
विज्ञापन

 

दो बार के विधायक रहे छत्रपाल 
छत्रपाल गंगवार राजनीति के मैदान में जिले की बहेड़ी विधानसभा सीट से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वर्ष 2007 में सपा के अताउर रहमान को और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार नसीम अहमद को उन्होंने मात दी थी। पेशे से शिक्षक रहे छत्रपाल की किसानों में अच्छी पकड़ मानी जाती है। छत्रपाल, संतोष को अपना राजनीतिक गुरु भी मानते रहे हैं। लिहाजा पार्टी ने अब बरेली का गढ़ बचाने की उम्मीद छत्रपाल से लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed