फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP declared candidates for Nagar Palika seats in Bareilly

UP Nikay Chunav: भाजपा ने खोले पत्ते, पुराने चेहरों पर लगाया दांव; चेयरमैन पद के प्रत्याशियों की सूची जारी

Sun, 23 Apr 2023 09:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Apr 2023 09:46 PM IST
सार

भाजपा ने रविवार को बरेली जिले की चार नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया। इस बार भी कई पुराने चेहरों पर पार्टी ने भरोसा जताया है। 
 

विज्ञापन
BJP declared candidates for Nagar Palika seats in Bareilly
भाजपा प्रत्याशी रश्मि, प्रेमलता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने रविवार को नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद पद पर अपने पत्ते खोल दिए। जिले की चार में से तीन नगर पालिकाओं से पुराने दावेदारों पर ही भरोसा जताया है। फरीदपुर में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष के पति को टिकट दिया गया है। धौराटांडा से नदीम उल हसन एकमात्र मुस्लिम प्रत्याशी हैं। टिकट घोषित होने के साथ ही दावेदारों ने नामांकन करने की तैयारी शुरू कर दी हैं। जिन लोगों को टिकट नहीं मिल पाया अब वह जल्द अपने पत्ते खोलने की बात कह रहे हैं। फतेहगंज पूर्वी में संजय पाठक ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

फरीदपुर से ब्रह्मा शंकर गुप्ता प्रत्याशी

नगर पालिका परिषद फरीदपुर के चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने ब्रह्मा शंकर गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। वह निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पूनम गुप्ता के पति है। पालिका अध्यक्ष की कुर्सी से उनके परिवार का पुराना नाता है। 2004 में एक साल तक ब्रह्मा शंकर गुप्ता की मां माया गुप्ता और 2007 से 2012 तक उनके पिता हरिओम गुप्ता चेयरमैन रहे। 2017 में सीट महिला के लिए आरक्षित होने के बाद उनकी पत्नी पूनम गुप्ता चुनाव लड़ीं थीं। 

विज्ञापन

 

आंवला में फिर से संजीव पर दांव

आंवला से भाजपा ने निर्वतमान चेयरमैन संजीव सक्सेना पर फिर से दांव लगाया है। रविवार देर शाम सूची जारी होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वह पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के करीबी माने जाते है। पिछले चुनाव में उन्होंने बेहद कड़े मुकाबले में 386 मतों से सपा के सैयद आबिद अली को हराया था। पार्टी से 15 दावेदारों ने इस बार टिकट मांगा था। इनमें गोपाल अग्रवाल, सुनील गुप्ता पप्पी, योगेश माहेश्वरी, उषा सतीजा, रामनिवास मौर्य शामिल थे। 
 

नवाबगंज से प्रेमलता राठौर को मिला टिकट

नगरपालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने एक बार फिर प्रेमलता राठौर को उम्मीदवार बनाया है। वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर के भाई नीरेन्द्र सिंह राठौर की पत्नी हैं। भाजपा ने 2017 में प्रेमलता राठौर को प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी शहला ताहिर से 170 मतो से हार गईं थीं। पार्टी से टिकट के लिए संतोष गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता और सीमा रस्तोगी समेत कई दावेदार लाइन में थे। 

नवाबगंज के सभासद प्रत्याशियों की सूची 

विज्ञापन

बहेड़ी से रश्मि जायसवाल मैदान में

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा ने रश्मि जायसवाल को फिर से मैदान में उतारा है। पिछले चुनाव मे वह दूसरे नंबर पर रहीं थी। उनके पति अजय जायसवाल भी दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों ही बार वह दूसरे नंबर पर रहे। पार्टी से रश्मि के अलावा कामाक्षी शर्मा भी दावेदारी कर रहीं थीं। पार्टी ने फिर से रश्मि पर ही भरोसा जताया।

बहेड़ी से सभासद प्रत्याशियों की सूची 

नगर पंचायतों में इनको बनाया उम्मीदवार

सिरौली - निशा शर्मा
फतेहगंज पूर्वी - प्रदीप अग्रवाल
बिशारतगंज - महेश साहू
देवरनियां - उमाकांत गंगवार
फतेहगंज पश्चिमी - प्रीती अग्रवाल
मीरगंज - योगेन्द्र गुप्ता
शेरगढ़ - बुद्धसेन मौर्य
शीशगढ़ - रूही प्रवीन
शाही - वीर पाल मौर्य
रिठौरा - सुमन सागर
फरीदपुर - धर्मा देवी
धौराटांडा - नदीम उल हसन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed