फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP adamant on arrest of the person insulting the national flag

Bareilly News: राष्ट्रध्वज का अपमान करने वाले की गिरफ्तारी पर अड़े भाजपाई

Fri, 20 Oct 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP adamant on arrest of the person insulting the national flag
सीबीगंज। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान की पिटाई और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भाजपाइयों ने थाने पहुंचकर नाराजगी जताई। ठिरिया ठाकुरान निवासी ग्राम प्रधान अजयपाल से स्वतंत्रता दिवस के दिन अभद्रता कर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया था। ग्राम प्रधान की पत्नी रागनी ने आरोपी शिव कुमार उर्फ गब्बर समेत 13 लोगों पर रिपोर्ट कराई थी। भाजपा नेता बृहस्पतिवार को सीबीगंज थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर राधेश्याम से फरार चल रहे आरोपियों बादाम सिंह, छुटकन व बड़कन आदि की गिरफ्तारी की मांग की। इनमें बहोरन लाल वाल्मीकि, जागनलाल प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप समेत कई भाजपाई शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed