फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bithri's corona hospital will shift to a hospital with 300 beds

तीन सौ बेड वाले हास्पिटल में शिफ्ट होगा बिथरी का कोरोना अस्पताल

Sat, 11 Jul 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bithri's corona hospital will shift to a hospital with 300 beds
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : demo photo

अस्पताल में गंदगी और टूटे टायलेट देख बिफरे नोडल अफसर, जताई नाराजगी
विज्ञापन

फरीदपुर के दो गांवों में गंदगी देखकर डीपीआरओ को जारी की चेतावनी

बरेली। शासन से आए नोडल अफसर नवनीत सहगल बिथरी चैनपुर में कोरोना के इलाज के लिए बनाए गए हास्पिटल में गंदगी और अव्यवस्थाएं देखकर भड़क गए। उन्होंने तुरंत बिथरी कोरोना अस्पताल को तीन सौ बेड वाले नए सरकारी हास्पिटल में शिफ्ट करने के निर्देेश डीएम को दिए हैं। इसके अलावा फरीदपुर के दो गांवों में चोक नालियां और गंदगी देखकर उखड़े नोडल अफसर ने डीपीआरओ को चेतावनी जारी की है

खादी ग्रामद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अफसर नवनीत सहगल ने कोरोना और संचारी रोग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे शुरू कर दिया है। लखनऊ से आते वक्त उन्होंनें फरीदपुर के दो गांव हरेला और नवदिया अशोक का अचानक निरीक्षण किया। उन्हें इन गांवों में काफी गंदगी दिखी और नालियां भी गंदगी से भरी हुई थी। इस पर उन्होंने डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में कोरोना मरीजों को चिहिनत करने के लिए चलाए गए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के डोर टु डोर अभियान को भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने इस सर्वे में लगाए आशा, आंगनबाड़ी सहित दूसरे कर्मचारियों से जानकारी ली। कुछ कमियां थीं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद नवनीत सहगल बिथरी चैनपुर ब्लॉक में कोरोना के इलाज के लिए बनाए गए अस्पताल को भी चेक करने पहुंचे। यहां पर करीब 30 मरीज भर्ती मिले। नोडल अफसर ने देखा कि यहां टॉयलेट टूट हैं और गंदगी है। इसके अलावा मरीजों के लिए उचित व्यवस्था भी नहीं थी। कुछ दिन पहले यहां भर्ती मरीजों ने बदइंतजामी को लेकर हंगामा भी किया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। नोडल अफसर ने डीएम नितीश कुमार को इस हॉस्पिटल को तत्काल तीन सौ बेड वाले अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। नोडल अफसर ने फरीदपुर में एक जगह चल रहे नाला सफाई को देखा था। उन्होंने देखा कि एक ओर ही सफाई हो रही थी। नवनीत सहगल ने बताया कि वह दो दिन फिर नाला सफाई को चेक करने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed