फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bithri Inspector's charge snatched in fake disclosure of honorkilling

ऑनरकिलिंग के फर्जी खुलासे में फंसे बिथरी इंस्पेक्टर का चार्ज छिना

Mon, 08 Nov 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bithri Inspector's charge snatched in fake disclosure of honorkilling
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बनाए गए आंवला के इंस्पेक्टर क्राइम, प्रेमनगर से शितांशु को बिथरी भेजा
विज्ञापन

एसएसपी ने कई अन्य थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज भी बदले
बरेली। अमरोहा में ऑनरकिलिंग के फर्जी खुलासे में फंसे इंस्पेक्टर अशोक कुमार से बिथरी थाने का चार्ज छीनकर आंवला में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। उनके साथ ही एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कई अन्य थाना और चौकी प्रभारियों का भी फेरबदल किया है।

बहेड़ी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को थाना प्रेमनगर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रेमनगर से इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा को बिथरी थाने का प्रभार दिया गया है। पुलिस लाइन से ओम प्रकाश गौतम को बहेड़ी भेजा गया है। एसओ भमोरा विक्रम सिंह को शेरगढ़ की जिम्मेदारी दी है और वहां के एसओ वीरेंद्र प्रताप सिंह को एसएसआई प्रेमनगर बनाया गया है। पुलिस लाइन से संदीप त्यागी को एसओ भमोरा बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से संजीव कुमार शर्मा को चौकी बेवल बसंतपुर और वहां से संदीप कुमार को कर्मचारीनगर चौकी भेजा है। बहेड़ी से देवेंद्र कुमार को भुड़िया चौकी और वहां से धर्मेंद्र कुमार शर्मा को अशरफ खां छावनी चौकी का प्रभारी बनाया है। सुनीराम रंगा को अहलादपुर, कोतवाली से विपिन कुमार को मठ, कैंट से सर्वेश कुमार का बभिया, किला से बिजेंद्र कुमार को बाकरगंज, बहेड़ी से प्रदीप कुमार को लभारी चौकी, दानवीर सिंह बहेड़ी की कस्बा चौकी, मोहित कुमार को ट्रांसपोर्टनगर, अभिषेक शर्मा को बैरियर वन, सुभाष चंद को जनपद न्यायालय, प्रमोद कुमार को धौराटांडा और राजकुमार को सरदारनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य दरोगाओं के भी तबादले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed