फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Biscuits calling in the name of home delivery in the hotspot..it's not good

हॉटस्पॉट में होम डिलीवरी के नाम पर मंगवार रहे बिस्कुट..ये ठीक नहीं

Sun, 12 Apr 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Biscuits calling in the name of home delivery in the hotspot..it's not good
सुभाष नगर में सब्जी आदि सामान की बिक्री करते पासधारक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सुभाषनगर में व्यवस्था का दुरुपयोग करने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
बरेली। एक परिवार के छह लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हॉटस्पॉट घोषित सुभाषनगर को सील करने के बाद वहां रहने वाले परिवारों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कराई गई लेकिन कुछ लोग इस व्यवस्था के नाम पर दुकानदारों को फोन करके एक-दो बिस्कुट पैकेट भी मंगवा रहे हैं। डीएम नितीश कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए लोगों से सहयोग करने की अपील की है।
सुभाषनगर में कोरोना पॉजीटिव मिले परिवार के एक किलोमीटर के दायरे में पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इसके अंदर आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के साथ लोगों को घरों से बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा। अंदर किराना, दूध सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को बंद कराकर सब्जी, दूध आदि के लिए होम डिलीवरी शुरू कराई गई लेकिन कई लोग इस व्यवस्था का दुरुपयोग कर रहे हैं। बताते हैं कि कुछ लोग किराने की निर्धारित दुकानों से बिस्कुल, नमकीन सहित एक-दो छोटे-मोटे आइटम ही मंगवा रहे हैं। डीएम ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लोग घरेलू आइटम की सूची बनाकर एक साथ खरीददारी करें।
विज्ञापन

ठेला-खोमचा सहित 33700 लोगों भेेजी एक-एक हजार की मदद

लॉकडाउन में ठेला-खोमचा और मजदूरों को राहत देने के लिए उनके खातों में एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी गई है। डीएम ने बताया कि इसमें श्रम विभाग के मजदूर और शहरी क्षेत्र में खोमचा और छोटा-मोटा कारोबार करने वालों की संख्या शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन बढ़ने के आसार, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

कडाउन के बढ़ने के आसार को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। डीएम ने सभी एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दे दिए हैँ कि जो लोग बाहर से आए हैँ और उनके राशन कार्ड नहीं बने हैँ। उनका सर्वे कर तेजी से कार्डों को बनवाया जाए। 15 अप्रैल से 99 हजार अंत्योदय और करीब आठ लाख पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को पांच किलो फ्री राशन देने की तैयारी हो गई है। कम्युनिटी किचन और आश्रय गृहों में व्यवस्थाएं और बेहतर करने की कोशिश की जा रही है।

सुभाषनगर में होम डिलीवरी के लिए राशन और दवाईयों की कुछ और दुकानें बढ़वाई गई हैं। यहां रहने वाले लोगों से अपील है कि वे व्यवस्था में सहयोग दें। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed