फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Biometric attendance of teachers will start from 20th in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में 20 से लगेगी शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी

Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Biometric attendance of teachers will start from 20th in Bareilly College
बरेली। बरेली कॉलेज में 20 नवंबर से शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। इस संबंध में प्राचार्य ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि बायोमीट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काफी समय से शिक्षकों और कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने का काम चल रहा था। कई बार शिक्षकों को बुलाया, लेकिन फेस स्कैन नहीं हो सका। अब तकनीकी समस्याएं दूर होने के बाद सभी को 20 नवंबर से पहले बायोमीट्रिक डाटा अपडेट कराने के निर्देश दिए हैं। नाम, मोबाइल नंबर जैसी व्यक्तिगत जानकारियां उपलब्ध कराना जरूरी है।

वहीं पिछले वर्ष शासन स्तर से महाविद्यालय को ऑनलाइन हाजिरी का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ढिलाई होने से उपस्थिति लगना शुरू नहीं हो सकी थी। अब 20 नवंबर से ऑनलाइन हाजिरी लगना शुरू हो जाएगी। साथ ही उपस्थिति का रिकॉर्ड संरक्षित रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed