फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Biogas will be made from waste, stoves will burn

Bareilly News: कचरे से बनेगी बायोगैस, जलेंगे चूल्हे

Wed, 01 Apr 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Biogas will be made from waste, stoves will burn
बरेली। शहर को स्वच्छ और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोमवार को कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में हुई बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। शहर से रोजाना निकलने वाले 450 मीट्रिक टन दैनिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया गया। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच एलपीजी आपूर्ति की अनिश्चितता को देखते हुए सथरापुर में एक आधुनिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट 100 टन क्षमता का कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया। सीबीजी प्लांट में गीले कचरे, गोबर और स्लज की मदद से बायोगैस तैयार की जाएगी। कूड़ा उठान के लिए क्लोज्ड कंटेनर सिस्टम सहित अन्य नए वाहनों की खरीद की जाएगी, ताकि परिवहन के दौरान गंदगी न फैले। बैठक में नारियल के छिलकों और धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूलों के निस्तारण के लिए भी अलग प्लांट लगाने की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed