फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bilsi MLA Join SP

बिल्सी भाजपा विधायक अब साइकिल पर हुए सवार, आंवला से किया आवेदन

Tue, 11 Jan 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bilsi MLA Join SP
बरेली। 2017 के चुनाव से ऐन पहले भाजपा में शामिल होकर बिल्सी का टिकट हासिल करके विधायक बनने में कामयाब हुए राधाकृष्ण शर्मा उर्फ आरके शर्मा ने सरकार का कार्यकाल पूरा होते ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। सोमवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। आरके शर्मा ने आंवला सीट से टिकट मांगा है।
विज्ञापन

दरअसल, आरके शर्मा के भाजपा छोड़ने के कयास करीब दो महीने पहले से ही लगाए जा रहे थे। पिछले महीने आरके शर्मा और आंवला के भाजपा विधायक धर्मपाल की बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें धर्मपाल से आरके शर्मा यह कहते हुए दिख रहे थे कि इस बार वह उनके मुकाबले ही चुनाव लड़ेंगे, भले ही उन्हें निर्दलीय आना पड़े। हालांकि बाद में दोनों ने इसे मजाक की बात कहकर टाल दिया था।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में बदायूं पहुंची भाजपा की जन विश्वास यात्रा में भी वह शामिल नहीं हुए तो उनके भाजपा छोड़ने की संभावना को और बल मिला। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बदायूं में हुई जनसभा में भी आरके शर्मा शामिल नहीं हुए तो यह तय माना जाने लगा कि वह पार्टी छोड़ने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा से भाजपा और अब सपा
आरके शर्मा पहली बार 2007 में बसपा के टिकट पर आंवला से चुनाव लड़कर विधायक बने थे। इत्तफाक यह कि इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी धर्मपाल सिंह को ही हराया था। आंवला विधायक रहते हुए उन पर लगातार निष्क्रियता के आरोप लगते रहे। आरके शर्मा का आंवला में आना-जाना भी कम ही होता था। 2012 में बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें टिकट नहीं दिया। लिहाजा वह चुनाव नहीं लड़ पाए। 2017 में चुनाव से तीन महीने पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। बिल्सी से उन्हें टिकट भी दे दिया गया और वह फिर विधायक बन गए। हालांकि बिल्सी में भी उन पर आंवला की ही तरह निष्क्रिय रहने का आरोप लगा।

आंवला सीट पर बदल सकते हैं कई और समीकरण
आरके शर्मा के सपा में शामिल होने के बाद आगे आंवला सीट पर और कई समीकरण बदलते दिखाई दे सकते हैं। माना जा रहा है कि अंतिम तस्वीर प्रमुख राजनीतिक दलों के टिकटों की घोषणा पर निर्भर करेगी। राजनीतिक हलकों में ऐसी सूचनाएं मजबूती से उभर रही हैं कि आंवला में और कई नेता इधर से उधर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed