फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bilal sent to jail for theft and fraud, girl Nari Niketan

बिलाल को चोरी-धोखाधड़ी में भेजा जेल, लड़की को नारी निकेतन

Sun, 25 Oct 2020 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bilal sent to jail for theft and fraud, girl Nari Niketan
इसी कार में लाया गया बिलाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मेडिकल परीक्षण से इनकार के बाद लड़की को कानूनी रूप से बालिग साबित होने तक नारी निकेतन में रहना होगा
विज्ञापन

बिलाल ने किया निकाह का दावा, पुलिस का इंकार, माहिरा नाम का आधार कार्ड मिला

बरेली। अजमेर के होटल में पकड़ने के बाद स्थानीय पुलिस किला क्षेत्र से साथ गए प्रेमी युगल को लेकर शनिवार को बरेली पहुंच गई। लड़की के घर से ले जाए गए करीब तीन लाख रुपये और लड़की के दो फर्जी आधार कार्ड बरामद दिखाकर पुलिस ने आरोपी बिलाल को चोरी व धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेज दिया। लड़की ने हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर खुद को बालिग बताते हुए मेडिकल परीक्षण से इनकार कर दिया। बालिग है या नहीं, यह न्यायालय से तय होने तक उसे नारी निकेतन भेज दिया गया। बिलाल ने लड़की से निकाह का दावा किया है। उसके पास से माहिरा पत्नी बिलाल नाम से बना एक आधार कार्ड भी मिला है। हालांकि पुलिस अभी धर्म परिवर्तन और निकाह की बात को खारिज कर रही है।
किला थाना क्षेत्र से 17 अक्तूबर को घर छोड़कर गई लड़की और आरोपी बिलाल को किला पुलिस शनिवार सुबह राजस्थान के अजमेर से यहां लेकर पहुंची। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को 11 बजे एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने खुद को बालिग बताकर मेडिकल परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। उसकी उम्र तय होने के बारे में न्यायालय का फैसला आने तक अपर सिटी मजिस्ट्रेट ने लड़की को नारी निकेतन में ठहराने के आदेश कर दिए। मजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने अपने घर जाने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं शाम को बिलाल को रिमांड मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बिलाल से तीन लाख 20 हजार रुपये बरामद बताए हैं। पिता ने रिपोर्ट में लिखाया था कि उनकी बेटी घर से आठ लाख रुपये और सोने की चेन ले गई थी। शुरू में यह माना जा रहा था कि इतनी बड़ी रकम जाने का आरोप पिता ने गुस्से में लगाया होगा, मगर पुलिस के मुताबिक बिलाल से रुपये मिलने से यह बात सही साबित हुई है। बिलाल को उन्हीं आठ लाख में से यह रकम चुराने का आरोपी माना गया है। बाकी रकम खर्च होना बताया गया है। पुलिस का दावा यह भी है कि उसने लड़की के फर्जी नाम पते वाले दो फर्जी आधार कार्ड बनवा लिए थे। इस कारण उसे धोखाधड़ी का आरोपी भी माना गया है। इन फर्जी आधार कार्ड पर लड़की के फोटो असली हैं। इन्हीं में से एक माहिरा पत्नी बिलाल के नाम से बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने खुद को बालिग बताकर मेडिकल परीक्षण से इंकार कर दिया। वह कोर्ट में जो बयान देगी, उसके आधार पर कोर्ट के आदेश से कार्रवाई होगी। बिलाल केवल लड़की को ले जाने का आरोपी होता तो वह बच भी सकता था। उसके खिलाफ फिलहाल चोरी और धोखाधड़ी का आरोप साबित हुआ है। उसे इसी आधार पर जेल भेजा गया है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed