फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bilal of Gulabnagar had looted ACMO's car

Bareilly News: गुलाबनगर के बिलाल ने लूटी थी एसीएमओ की कार

Thu, 18 Apr 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 18 Apr 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Bilal of Gulabnagar had looted ACMO's car
बरेली। गुलाबनगर निवासी बिलाल ने प्रेमनगर क्षेत्र से एसीएमओ की कार लूटी थी। गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। उसके पास से दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र की सिटी हार्ट कॉलोनी निवासी डॉ. पवन कपाही का पुत्र वंश सोमवार रात एक बजे नानी किरण के साथ दवा लेने शील चौराहे पर आया था। नानी कार में पीछे की सीट पर बैठी थीं। वंश कार में चाबी लगी छोड़कर मेडिकल स्टोर पर दवा लेने चला गया। इसी दौरान एक युवक कार में आकर बैठ गया। पीछे बैठीं वंश की नानी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और कार लेकर भाग गया था।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस व एसओजी टीम ने मंगलवार को सीसीटीवी कैमरों की मदद से तीन लोगों को पकड़ा। इनमें एक गुलाबनगर में घोसियान मस्जिद के पास रहने वाला मोहम्मद बिलाल है। पुलिस ने बिलाल के पास से दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की। उसने लूटी गई गाड़ी पर भी फर्जी नंबर प्लेट लगा ली थी। उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि किला, बारादरी व प्रेमनगर थाने में बिलाल पर पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे समुदाय की युवती को ले गया था आरोपी
वर्ष 2020 में बिलाल किला क्षेत्र की दूसरे समुदाय की युवती को बहला-फुसलाकर ले गया था। हिंदूवादी संगठनों ने तब थाने में हंगामा किया था। मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर को भी निलंबित कर दिया गया था। युवती की बरामदगी के बाद मामला शांत हुआ था।

दो संदिग्धों को पुलिस ने दी क्लीन चिट
एसओजी नेे मंगलवार को बिलाल समेत तीन लोगों को पकड़ा था। इनमें एक गुजरात का युवक भी था। पहले पुलिस यह मान रही थी कि बिलाल ने गुजरात के युवक को कार बेच दी है। एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि बिलाल के साथ पकड़े गए एक अन्य युवक के पिता की तबीयत काफी खराब थी। गुजरात का युवक उसे देखने आया था। बुधवार को उसका वापसी का रिजर्वेशन भी मिला। दोनों युवकों को यह जानकारी ही नहीं थी कि वे लूट की कार में बैठे हैं।

चोरी से लूट में तरमीम किया मुकदमा
कार लूट के मामले में पुलिस ने पहले चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद इसे लूट में तरमीम कर दिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी ने धक्का देकर वृद्धा को कार से गिराया था। इसी आधार पर मुकदमे को लूट में तरमीम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed