फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bikes collided head-on, five people injured

Bareilly News: आमने-सामने से भिंड़ीं बाइकें, पांच लोग घायल

Tue, 08 Apr 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided head-on, five people injured
दुनका/मीरगंज। शादी समारोह से लौट रहीं दो बाइकें आमने-सामने से भिड़ गई, जिन पर सवार पांच लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन




रविवार की देर रात 21 वर्षीय गुलफाम, उसका 48 वर्षीय पिता भूरा, 18 वर्षीय अयान शीशगढ़ क्षेत्र के गांव जाफरपुर से शादी समारोह में दावत खाकर गांव दुनका लौट रहे थे। तभी बरेली दिशा से 25 वर्षीय राजवीर निवासी मिलक गौंटिया थाना भोजीपुरा सुधीर नरियावल के साथ बाइक से शीशगढ़ की ओर जा रहे थे। शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर दोनों की बाइकें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांचों घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल भेज दिया है, जहा सभी का इलाज चल रहा है। चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed