फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike riding constable dies, companion injured in tractor-trolley collision

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत, साथी घायल

Sun, 17 Sep 2023 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bike riding constable dies, companion injured in tractor-trolley collision
भुता। ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार भुता थाने के दो सिपाहियों की शनिवार शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों सिपाही गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां एक सिपाही की मौत हो गई। हादसा भुता-केसरपुर मार्ग पर गांव सिसइया के पास हुआ।
विज्ञापन


भुता थाने के सिपाही कौशलेंद्र कुमार और देवेंद्र विक्रम सिंह शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर से ड्यूटी कर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे इनकी बाइक भुता-केसरपुर मार्ग पर गांव सिसइया के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वहां से मय ट्रैक्टर-ट्रॉली भागने में कामयाब हो गया। बाइक कौशलेंद्र चला रहे थे। उनको ज्यादा गंभीर चोटें आईं। मूल रूप से बिजनौर के गांव शेखपुरी चौहवड़ निवासी कौशलेंद्र की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। देवेंद्र विक्रम सिंह का इलाज चल रहा है। एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल और सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने देर रात अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली और घायल सिपाही का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed