{"_id":"6861a9e23c6c78e4a308c201","slug":"bike-riders-ran-away-after-robbing-a-womans-earrings-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1764-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महिला के कुंडल लूटकर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महिला के कुंडल लूटकर भागे बाइक सवार
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर ट्यूलिया के पास शनिवार शाम बाइक सवार दो लुटेरों ने बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला के कानों से कुंडल लूट लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार को कस्बा शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी नितिन सिंह अपनी मां ममता देवी के साथ बाइक से भुता के गांव पाऊ नगला रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह हाईवे पर ट्यूलिया गांव से आगे पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों में से एक ने झपट्टा मारकर उनकी मां के कानों से कुंडल खींच लिए। नितिन सिंह ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची, तब तक लुटेरे भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद