{"_id":"673b1fd873c8723ee8047688","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-in-bareilly-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल; शादी समारोह से लौट रहे थे दोनों
Mon, 18 Nov 2024 04:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:37 PM IST
सार
बरेली के सुरेश शर्मा नगर निवासी दो युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे युवकों की बाइक भमोरा रेलवे फाटक के पास किसी वाहन से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना बारादरी क्षेत्र के सुरेश शर्मा नगर निवासी 25 वर्षीय देवेश उर्फ बाबू की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके पिता शिवपाल ने बताया कि बाबू अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक से आंवला क्षेत्र के कुबेरपुर गांव में दोस्त प्रदीप की शादी में गया था। बरात में शामिल होकर बाइक से वह घर लौट रहा था तभी भमोरा क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास किसी वाहन से बाइक टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं देवेंद्र की मौत की खबर सुनते ही पत्नी खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाबू दुकान पर काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
