फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bike rider dies after colliding with bull

सांड़ से टकराई बाइक, बैंककर्मी की मौत

Mon, 13 Jun 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with bull
धर्मवीर - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही (शाहजहांपुर)। गांव धुल्लिया निवासी धर्मवीर उर्फ रिंकू (35) की बाइक अचानक झाड़ी से निकलकर सड़क पर आए सांड़ से टकरा गईं। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। धर्मवीर बरेली स्थित बैंक में फील्ड कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली की एचडीएफसी बैंक में कार्यरत धर्मवीर नौ जून को छुट्टी पर आया था। उसके भाई सुरेश की निगोही क्षेत्र के गांव राघवपुर सिकंदरपुर निवासी बाबूराम के यहां ससुराल है। शनिवार को बाइक से वह भाई सुरेश की ससुराल गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के लिए चला था। राघवपुर सिकंदरपुर से चलकर शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के गांव बनासदेवी तिराहे से कुछ आगे झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आए सांड़ से धर्मवीर की बाइक टकरा गई, जिसके बाद धर्मवीर सड़क पर दूर जा गिरे। उनके सिर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धर्मवीर तीन भाईयों में दूसरे नंबर के थे। हादसे के बाद भाई सुरेश और रविंद्र सदमे में है। धर्मवीर अविवाहित थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था।
विज्ञापन

छुट्टा पशु बन रहे हादसों की वजह
-क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छुट्टा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। जानवरों के कारण लोगों की फसल बर्बाद हो रही हैं, साथ ही आए दिन लोगों को चोटिल भी कर देते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, रटा और चक गांव में गोशाला बनी है, जो काफी दूर है। जबकि अर्जुनपुर की गोशाला खत्म कर दी गई। ऐसी स्थिति में जानवर घूमकर नुकसान कर रहे हैं। इससे पहले भी कई लोगों को सांड़ चोटिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैतीपुर में गई थी बच्चे की जान
जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव ककराहा के रहने वाले जयचंद्र के बेटे शिव कुमार (12) पर नौ जून की सुबह सांड़ ने हमला कर दिया था। सांड़ के हमले से गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी आवारा पशुओं की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed