{"_id":"6810d5a40fc8f2c5bb00555d","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-in-nawabganj-bareilly-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवाबगंज में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत... पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवाबगंज में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत... पत्नी घायल
Tue, 29 Apr 2025 07:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:05 PM IST
सार
बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रिछोला पुलिस चौकी के सामने मंगलवार शाम हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विस्तार
बीमार सास को देखकर बरेली से घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईधजागीर गांव के 43 वर्षीय सहदेव कुमार पुत्र उमाचरन खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार की शाम चार बजे महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी सास रामवती को देखकर पत्नी सुमन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही बरेली-पीलीभीत हाईवे पर रिछोला पुलिस चौकी के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
उसी बीच पीछे से आ रही पीलीभीत डिपो की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक चला रहे संजीव कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। सहदेव हेलमेट नहीं लगाए थे। आनन फानन राहगीरों ने घायल संजीव कुमारी को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी सुमन, बेटा अजीत और बेटी शगुन का रो-रोकर हाल-बेहाल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: रामपुर के आरिफ ने नाम बदलकर बनवाए तीन पासपोर्ट... मुकदमा दर्ज, खुफिया एजेंसियां हुईं सक्रिय
हेलमेट लगाते तो बच जाती जान
यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन को चलाने को लेकर जागरूक कर रही है, लेकिन लोग घटनाओं के बाद भी सबक नहीं ले रहे हैं। सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए नियम और कानून लागू करती है, लेकिन लोग उन नियमों को नहीं मानते हैं। राहगीरों ने बताया कि यदि संजीव कुमार सिर पर हेलमेट लगाते तो शायद उनकी जान बच जाती।