{"_id":"6568f47ce9f96719980dd096","slug":"bike-rider-dies-after-being-crushed-by-tractor-trolley-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-1133-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार की मौत
Fri, 01 Dec 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। शीशगढ़ रोड पर गांव उनई खालसा के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे चाचा ने शव देखकर परिवार वालों को बताया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रॉली ओवरलोड थी।
बिहारीपुर निवासी जीशान (25 वर्ष) बाइक से अपने मौसा के घर जाफरपुर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे वह उनई खालसा गांव के पास पहुंचे। यहां सामने से लकड़ी लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही जीशान सड़क पर जा गिरे। ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से गुजरने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पहिये में फंसकर उनका शव करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया।
हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। इसी बीच जीशान के चाचा नियाज अहमद वहां से गुजर रहे थे। भीड़ देखकर जब वह नजदीक गए तो जीशान का शव नजर आया। यह देखते ही वह बिलखने लगे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को बताया। कुछ देर बाद ही परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। नियाज अहमद ने बताया कि जीशान अपने मौसा के घर जाफरपुर में ही रहता था। वहां उसकी इन्वर्टर-बैटरी की दुकान है।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर वह बिहारीपुर आया था। बृहस्पतिवार को लौटते समय हादसा हो गया। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सोलंकी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की लापरवाही सामने आई है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।