{"_id":"650bfa8baf317307b0052e78","slug":"bike-mechanic-committed-suicide-by-hanging-himself-in-bareilly-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बाइक मैकेनिक ने की आत्महत्या, कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बाइक मैकेनिक ने की आत्महत्या, कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव
Thu, 21 Sep 2023 01:41 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 01:41 PM IST
सार
गांव फतेहपुर के रहने वाले 18 वर्षीय लालू ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपनी बुआ के घर रहता था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हरुनगला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी बुआ के घर रहता था। बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फंदे से उसका शव लटका मिला। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना बिथरी चैनपुर के गांव फतेहपुर के रहने वाले 18 वर्षीय लालू पुत्र रामकुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। लालू के फूफा लखपत सिंह ने बताया कि पिछले 10 साल से वह (लालू) हरुनगला में उनके घर पर ही रहता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- आलोक हत्याकांड: जाग न होती तो पूरे परिवार को मार डालते बदमाश, दीवार से मिले इन सबूतों ने साफ किए खतरनाक मंसूबे
विज्ञापन
सतीपुर चौराहे पर गाड़ी रिपेयरिंग का काम करता था। बुधवार देर रात काम करके घर आया। कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से लटक कर उसने जान दे दी। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो देखा। पुलिस को सूचना दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।