फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bike collided with nilgai, brother and sister died

Bareilly News: नीलगाय से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत

Wed, 29 Mar 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
bike collided with nilgai, brother and sister died
नवाबगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हरदुआ गांव के पास नीलगाय से बाइक सवार टकरा गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। महिला का आठ वर्ष का बेटा गंभीर घायल हो गया। शहर के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। वहां, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के अटंगा योगी गांव की प्रवेश कुमारी (32) बरेली में किराये के मकान में रहती थीं। आठ वर्षीय बेटा आरव शहर के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। पति शाहजहांपुर में रहकर जेसीबी चलाते हैं। दो दिन पहले प्रवेश अपने बेटे आरव के साथ पीलभीत के थाना क्षेत्र जहानाबाद के गांव अडासेई में अपनी बुआ के घर दावत में शामिल होने गईं थी। मंगलवार को बेटे का रिजल्ट मिलना था। रिजल्ट लेने के लिए वह अपने फुफेरे भाई केशव (28) के साथ बाइक पर बैठकर बरेली लौट रहीं थीं। हरदुआ गांव के पास अचानक से बाइक के सामने नीलगाय आ गई। टक्कर से प्रवेश कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। केशव और आरव गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही केशव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed