{"_id":"67bf7bdab6d8867f28045520","slug":"bike-agency-owner-did-obscene-acts-in-liquor-party-bareilly-news-c-4-bly1015-588557-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक एजेंसी मालिक ने शराब पार्टी में की अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक एजेंसी मालिक ने शराब पार्टी में की अश्लील हरकतें
विज्ञापन
बरेली। बाइक एजेंसी के मालिक ने अपनी महिला कर्मचारी और उसकी मौसेरी बहन को अपने घर बुलाया और उनके साथ शराब पार्टी की। पार्टी के दौरान कर्मचारी की बहन से छेड़खानी और अश्लील हरकत की। इज्जतनगर थाने में एजेंसी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह अनुसूचित वर्ग से है। मौसेरी बहन का उसके घर पर आना-जाना था। मौसेरी बहन कुदेशिया फाटक के पास स्थित बाइक एजेंसी पर नौकरी करती है। एजेंसी मालिक बसंत विहार निवासी अभय जौहरी ने 24 फरवरी को अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। मौसेरी बहन पार्टी में उसे भी साथ लेकर गई थी। वहां पर उन लोगों ने एजेंसी मालिक के साथ जमकर शराब पी और डांस किया। डांस करने के दौरान अभय ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
अभय की अश्लील हरकतें बढ़ने लगीं तो उसने विरोध किया। तब अभय जौहरी पीछे हट गया। इसके बाद अभय के साथ वह लोग मिनी बाइपास स्थित रेस्टोरेंट गए और वहां खाना खाया। वह घर लौटकर आई तो अपने माता-पिता को अभय की हरकतों के बारे में बताया। उन्होंने उससे थाने जाने के लिए कहा। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की ओर से एजेंसी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमर उजाला ब्यूरो