फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bihar's solver caught in Bhamora, had deal with Moradabad's friend

Bareilly News: भमोरा में पकड़ा गया बिहार का सॉल्वर, मुरादाबाद के दोस्त से की थी डील

Wed, 28 Jun 2023 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Bihar's solver caught in Bhamora, had deal with Moradabad's friend
बरेली। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वीडीओ परीक्षा के दूसरे दिन भी सॉल्वरों की धरपकड़ हुई। एसटीएफ की सूचना पर परीक्षा कराने वाली कंपनी के स्टाफ ने भमोरा के केंद्र से एक अभ्यर्थी को पकड़ा। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के डीएसपी अब्दुल कादिर को सूचना मिली कि भमोरा के सर्वोदय जनकल्याण विद्यालय में मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान एक सॉल्वर किसी और के नाम से परीक्षा दे रहा है। डीएसपी ने परीक्षा कराने वाली कंपनी को जानकारी दी तो सॉल्वर पकड़ लिया गया। भमोरा थाने में पुलिस के साथ ही एसटीएफ ने भी उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र नवल किशोर बताया। वह बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर का निवासी है।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह मुरादाबाद निवासी गीतेश यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। वर्ष 2014 में गीतेश और उसने बिहार से साथ में एलएलबी किया था। तब से गीतेश से दोस्ती थी। वह एमएससी करने के बाद भी बेरोजगार है। फोन पर बातचीत के दौरान गीतेश ने उससे अपनी जगह परीक्षा देने को कहा तो वह तैयार हो गया। अभी 10 हजार रुपये ही मिले थे, पास होने पर और रुपये मिलने की उम्मीद थी। केंद्र व्यवस्थापक हरिओम गुप्ता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश को छोड़ना पड़ा, मशीन की भी होगी जांच
भमोरा में ही सोमवार को एक और परीक्षार्थी मुरादाबाद निवासी दानिश अली को पकड़ा गया था। वहां उसकी बायोमीट्रिक पहचान सही से नहीं हो पा रही थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया पर दानिश इसी बात पर अड़ा रहा कि वही असली परीक्षार्थी दानिश अली है। पुलिस ने सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को उसे छोड़ना पड़ा। अब दानिश के प्रमाणपत्रों के साथ ही मशीन की जांच भी दोबारा होगी।
---
फोटो-
दस आरोपी गए जेल, फौजी की रिपोर्ट सेना को भेजी
हाफिजगंज। परीक्षा में सेंधमारी करने वाले सरगना समेत सात सॉल्वरों को पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले में संलिप्त फौजी की रिपोर्ट सेना को भेजी गई है।

सोमवार को एसटीएफ ने पुलिस के साथ दबिश देकर सॉल्वर गिरोह का भंड़ाफोड़ किया था। सरगना नाजिम समेत सात लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनमें फौजी मुकेश, जाबिर अली, संजीव कुमार, नीरज कुमार, मोनिस और कुलदीप शामिल थे। एसटीएफ की ओर से जरूरी लिखापढ़ी के बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि सभी सातों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

इसके साथ ही सॉल्वर गिरोह के साथ पकड़े गए तेलंगाना में तैनात फौजी मुकेश कुमार के खिलाफ इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों के जरिये सेना मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेजी है। सेना के स्तर से भी जांच और कार्रवाई की जानी प्रस्तावित बताई जा रही है। इधर, शहर के कोतवाली, बारादरी और प्रेमनगर थानों से भी तीन सॉल्वर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed