{"_id":"66bd343bf51921799a0e3f64","slug":"biharipur-chowki-converted-into-a-garage-chowki-in-charge-suspended-bareilly-news-c-4-bly1015-459916-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिहारीपुर चौकी को बनाया गैराज, चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिहारीपुर चौकी को बनाया गैराज, चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
बरेली। कोतवाली की बिहारीपुर पुलिस चौकी के प्रभारी देवेंद्र सिंह को एसएसपी ने निलंबित कर विभागीय जांच बैठाई है। देवेंद्र सिंह ने चौकी के एक कमरे को गैराज बना दिया था, इसमें 23 बाइकें मिलीं। इनके पुर्जे चोरी के होने का शक है, इसलिए चेसिस व इंजन नंबर के आधार पर जांच कराई जाएगी।
चौकी प्रभारी के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। वह खुद चौकी पर कम मिलते थे। विवेचनाओं, आईजीआरएस प्रार्थना पत्र और अधिकारियों के यहां से आईं शिकायतों के निस्तारण में रूचि नहीं लेते थे। जनता के साथ भी उनका रवैया खराब था। एसएसपी सावन बाद व्यवस्था में फेरबदल के मूड में थे। इससे पहले उन्हें देवेंद्र सिंह की गंभीर शिकायत मिली। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-- --
चौकी में गैराज बनाकर रख दिया था मिस्त्री
एसएसपी को पता लगा कि देवेंद्र सिंह ने चौकी के एक कमरे को गैराज का रूप दे दिया है। वह खुद दिन भर पुरानी बाइकों की खरीद फरोख्त में लगे रहते हैं। उन्होंने एक मिस्त्री रख लिया है जो चौकी के कक्ष में ही बाइकों के पुर्जे इधर से उधर शिफ्ट कर उन्हें मॉडिफाई करता है। फिर इन बाइकों को महंगे दाम पर बेच दिया जाता है। एसएसपी ने एसपी सिटी से जांच कराई तो आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
-- --
कोतवाली की तीन महत्वपूर्ण चौकियां प्रभारी विहीन
सदर कोतवाली जिले में सबसे संवेदनशील थाना है। मिली-जुली आबादी वाले इस इलाके में अक्सर सांप्रदायिक वैमनस्य के मामले पेश आते रहते हैं। मंगलवार को लगातार शिकायतों पर एसएसपी ने कुतुबखाना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह समेत दो पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। फिर बिहारीपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह निलंबित किए गए हैं। चौकी चौराहा पुलिस चौकी के अंतर्गत कोर्ट व अफसरों के बंगले और दफ्तरों का इलाका भी आता है। यहां के प्रभारी प्रवीण कटियार लंबे समय से खराब स्वास्थ्य की वजह से अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में तीन चौकियों पर फिलहाल प्रभारी नहीं है।
-- --
वर्जन
शिकायतों की प्रारंभिक जांच के बाद कार्रवाई की गई है। कोतवाली की चौकियां काफी महत्वपूर्ण हैं। इसे देखते हुए वहां तुरंत ही चौकी प्रभारियों की तैनाती की जा रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी