फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big 'Dilwale ' with the Bareilly

बड़े ‘दिलवाले’ हैं बरेली वाले

Sat, 19 Dec 2015 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 19 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Big 'Dilwale ' with the Bareilly
बरेली। बरेली वाले बड़े ‘दिलवाले’ निकले। शाहरुख के बयान के बाद इस फिल्म की चर्चाएं बढ़ गई थीं। सभी अपनी-अपनी तरह से व्याख्या कर रहे थे लेकिन बरेली में पहले दिन फिल्म को खूब दर्शक मिले। चुनिंदा सिंगल स्क्रीन पर दोपहर और शाम के शो हाऊसफुल हो गए। वहीं मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की भीड़ को देखते हुए शो बढ़ा दिए गए। हालांकि पहले दिन से ही फिल्म की स्थिति साफ नहीं होती है, लेकिन सिनेमाहाल मालिक अभी खुश हैं। दर्शक जरूर थोड़े मायूस दिख रहे हैं।
विज्ञापन

 रोमांटिक फिल्म दिलवाले के सामने बाजीराव मस्तानी की पौराणिक गाथा को टीवी पर फिल्म समीक्षक भी रेटिंग अलग है। दिलवाले को अधिकतर जगह डेढ़ से तीन स्टार मिले हैं जबकि बाजीराव मस्तानी को साढ़े तीन स्टार मिले हैं। बरेली में दिलवाले फिल्म एकमात्र सिंगल स्क्रीन हिंद टॉकीज में लगी है। बाकी कमल, एसआरएस व आम्रपाली मल्टीप्लेक्स में इसके अभी तक के शो हाउसफुल गए हैं। बाजीराव मस्तानी नटराज, प्रसाद सिंगल स्क्रीन में लगी है जहां 80 फीसदी सीटें ही फुल गई हैं। एसआरएस में बाजीराव के जहां आठ शो चल रहे हैं वहीं दिलवाले के 12 शो चलाए जा रहे हैं। इसमें भी 10 रुपये टिकट के बढ़े हैं। प्रसाद सिनेमा के मालिक श्याम कपूर का कहना है कि हमारे यहां 1000 सीटें हैं इसलिए सभी सीटें फुल नहीं हो पाती, लेकिन दर्शक तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

बोले--
- हमारे यहां सुबह से ही दिलवाले के लिए भीड़ है। कई दर्शक तो टिकट न मिलने से मायूस लौट गए।- चेतन मेहरा, कमल मल्टीप्लेक्स
- मैं दिलवाले का टिकट लेने आया था, लेकिन नहीं मिला। टिकट के लिए इंतजार करूंगा।- सिराज, दर्शक
- बहुत अच्छी नहीं है फिल्म, लेकिन फिर भी एक बार देखी जा सकती है।- मनोज, दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed