फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Big action by Minister in case of death of three due to falling of electric wire in Lakhimpur Kheri

लखीमपुर: विद्युत तार गिरने से तीन की मौत मामले में ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, एक्सईएन समेत चार निलंबित

Tue, 18 Jun 2024 09:05 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Jun 2024 09:05 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री ने सोमवार की आधी रात करीब 12:00 बजे एक्स पर ट्वीट करके गोला डिवीजन के अधिशासी अभियंता राज नारायण, एसडीओ सब डिवीजन फर्स्ट विनीत कुमार और जेई गोला टाउन अमृत लाल को निलंबित करने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Big action by Minister in case of death of three due to falling of electric wire in Lakhimpur Kheri
मौके पर जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के गोला मोहम्मदी विद्युत फीडर की लाइन के इंसुलेटर से निकलकर तार के बाइक पर गिरने के दौरान युवक और उसकी बहन व भांजे की जिंदा जलकर मौत होने के मामले में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रारंभिक जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की है। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार की आधी रात करीब 12:00 बजे एक्स पर ट्वीट करके गोला डिवीजन के अधिशासी अभियंता राज नारायण, एसडीओ सब डिवीजन फर्स्ट विनीत कुमार और जेई गोला टाउन अमृत लाल को निलंबित करने की जानकारी दी। लाइनमैन राकेश कुमार को भी निलंबित किया गया है। वहीं डीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों की आज बैठक बुलाई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही इस घटनाक्रम में अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है। मामले की विशेष जांच शुरू हो गई है। घटना के कुछ घंटों के बाद जो कार्रवाई हुई है, उससे बिजली विभाग में खलबली मच गई है। सोमवार की शाम हुए हादसे में पीलीभीत जिले के बहादुरपुर निवासी बबलू, उसकी बहन मंजू और एक भांजे की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि बबलू की मां और एक भाजी घायल है, जिनका जिला अस्पताल में उचित इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाना क्षेत्र में हेमपुर गांव के पास सीतापुर ब्रांच नहर की पटरी रोड पर विद्युत निगम की लापरवाही से तीन जानें चली गईं। सोमवार शाम हाईटेंशन लाइन के खंभे के इंसुलेटर से निकला 440 वोल्टेज का तार बाइक पर गिर गया। करंट की वजह से बाइक में आग लग गई। इससे भाई-बहन समेत तीन की मौत हो गई। जबकि युवक की मां और भांजी छिटक नहर में जा गिरे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में जान गंवाने वाले बाइक चला रहे युवक की दो जुलाई को शादी थी। वह मां के साथ रिश्तेदारी में कार्ड बांटने गया था।

विज्ञापन

सोमवार को पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी, बहादुरपुर गांव निवासी बबलू (21) पुत्र अमरीक बाइक से अपनी मां बिंदिया (55) के साथ अपनी शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में गया था। बहन मंजू (28) पत्नी सोनेलाल निवासी लालपुरवा नीमगांव के ससुराल भी गया। शाम करीब साढ़े चार बजे बबलू अपनी मां, बहन मंजू, भांजे अनमोल (4) और भांजी खुशी (7) के साथ बाइक से बहादुरपुर लौट रहा था। सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed