{"_id":"676dc8678f0c12e39b036aa6","slug":"bhojipura-industrial-area-will-be-drained-in-fields-waiting-for-budget-bareilly-news-c-4-lko1064-549444-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेतों में होगी भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र की जलनिकासी, बजट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेतों में होगी भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र की जलनिकासी, बजट का इंतजार
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र की जलनिकासी खेतों की ओर किए जाने के लिए करीब 30 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा है। इसके लिए किसानों से भी वार्ता की जाएगी। परसाखेड़ा में सड़क, नाला-नाली निर्माण के लिए 19 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए यूपीसीडा मुख्यालय भेजा गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू हो जाएंगे। यह जानकारी बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु की बैठक में अफसरों ने साझा की।
भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने किसानों की स्वीकृति के बिना खेतों में जलनिकासी पर सवाल उठाया। कहा कि अगर किसान सहमत नहीं हुए तो अड़चन आएगी। सीडीओ जग प्रवेश ने टीम बनाकर लोगों से वार्ता के लिए कहा। टीम में उपायुक्त उद्योग, नायब तहसीलदार, अजय शुक्ला शामिल रहेंगे। वहीं, निवेश मित्र पोर्टल पर कोई प्रकरण लंबित न रखने के निर्देश दिए।
सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार
यूपीसीडा के प्रतिनिधि ने बताया कि परसाखेड़ा में सड़क संख्या 3, 5, 8, 9, 10 पर आरसीसी नाला निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने करीब 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। सड़क संख्या 5, 9, 10, 24 के अनुरक्षण, उच्चीकरण के लिए 8.47 करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू होंगे। अपर नगर आयुक्त ने रोड नंबर 13 के किनारे पड़ी मिट्टी को हटवाने और रोड नंबर 27 का टेंडर होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश
रिछा-जहानाबाद रोड के निर्माण के संबंध में एक्सईएन पीडब्लूडी ने प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराने की बात कही। रिछा रोड पर अगली बैठक से पहले स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के निर्देश दिए गए। दमखोदा में फायर स्टेशन का निर्माण किए जाने की जानकारी दी गई। यहां उद्यमी राजेश गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो